Monday, September 7News That Matters

Author: admin

ब्लैक फंगस के मामले उत्तराखंड में लगातार बढ़ते हुए एम्स में 2 नए मामलों की पुष्टि

ब्लैक फंगस के मामले उत्तराखंड में लगातार बढ़ते हुए एम्स में 2 नए मामलों की पुष्टि

उत्तराखंड
ब्लैक फंगस के मामले उत्तराखंड में लगातार बढ़ते हुए एम्स में 2 नए मामलों की पुष्टि ऋषिकेश एम्स में ब्लैक फंगस के दो केस मिले हैं। दोनों मरीज यूपी के रहने वाले हैं। एम्स के निदेशक प्रो. रविकांत ने दोनों मरीजों में ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि की है।  दोनों मरीज कोरोना संक्रमित हैं। जांच के दौरान दोनों मरीजों में ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल और अल्मोड़ा में भी ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है।  देहरादून के श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज की जांच कराई है। मरीज की जांच रिपोर्ट नहीं आई। इसलिए अस्पताल के डॉक्टर मरीज को संदिग्ध ब्लैक फंगस संक्रमित मानकर इलाज कर रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि यह मरीज पहले किसी अन्य अस्...
उत्तराखंड अफवाहों का हिस्सा मत बनिये, ये है मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बयान की पूरी सच्चाई

उत्तराखंड अफवाहों का हिस्सा मत बनिये, ये है मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बयान की पूरी सच्चाई

उत्तराखंड
उत्तराखंडअफवाहों का हिस्सा मत बनिये, ये है मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बयान की पूरी सच्चाई देहरादून । आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री यह कहते दिख रहे हैं कि ‘18 से 45 वर्ष आयु के नौजवानों को ऑक्सीजन लगना शुरू हो गया है’। उनके इस बयान पर उन्हें हंसी का पात्र बनाया जा रहा है। उन पर तमाम तरह के अमर्यादित कमेंट किए जा रहे हैं। जबकि सच्चाई कुछ और है। यह वीडियो शनिवार को उनके गोपेश्वर दौरे का है। मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि ‘वैक्सीन हम बड़ी तेजी से लगा रहे हैं, 18 से 45 वर्ष आयु के नौजवानों को ऑक्सीजन लगना शुरू हो गया है, (फिर अपनी गलती सुधार कर कहते हैं कि) वैक्सीन लगना शुरू हो गया है’। वीडियो में उन्होंने जतना से आह्वान किया है कि सभी लोग टीका जरूर लगवाएं तभी कोरोना को हराया जा सकता ह...
उत्तराखंड: शादियों में शामिल होने वाले 20 लोगों के लिए जारी होगी नई गाइडलाइन, पढ़े पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड: शादियों में शामिल होने वाले 20 लोगों के लिए जारी होगी नई गाइडलाइन, पढ़े पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड
उत्तराखंड: शादियों में शामिल होने वाले 20 लोगों के लिए जारी होगी नई गाइडलाइन, पढ़े पूरी रिपोर्ट देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर है, जी हां उत्तराखंड सरकार ने शादियों में शामिल होने वाले 20 लोगों के लिए भी नई गाइडलाइन जारी करने वाली है,जिसके तहत शादी में शामिल होने वाले सभी 20 लोगों को भी कोविड टेस्ट की rt-pcr की नेगिटिव रिपोर्ट रखना अनिवार्य होगा, या यूं कहे की जो लोग अब शादी में शामिल होंगे उन्हें कोरोना की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट जेब में रखनी होगी।   शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि शादियों की वजह से कोरोना न फैले इसको लेकर सरकार ने तय किया है कि जो लोग अब शादी में शामिल होंगे उन सभी लोगों को rt-pcr की नेगिटिव रिपोर्ट साथ रखनी होगी। हालांकि अभी गाइड लाइन में सरकार को इसमें संशोधन करना होगा लेकिन इतना तय है कि अगर सरकार गाइडलाइन के तहत इस नियम को लागू करती है तो ...
उत्तराखंड- बीजेपी के मंत्री विधायको की बयानबाजी करा रही सरकार संगठन की फजीहत , बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक को देने पड़े निर्देश , बोले वाणी पर संयम रखें

उत्तराखंड- बीजेपी के मंत्री विधायको की बयानबाजी करा रही सरकार संगठन की फजीहत , बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक को देने पड़े निर्देश , बोले वाणी पर संयम रखें

उत्तराखंड
उत्तराखंड- बीजेपी के मंत्री विधायको की बयानबाजी करा रही सरकार संगठन की फजीहत , बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक को देने पड़े निर्देश , बोले वाणी पर संयम रखें कोरोनाकाल में प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों, विधायकों के मध्य तल्खी और बयानबाजी को प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार सभी मंत्री, विधायकों और पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं को निर्देश दिए गए हैं वे वाणी पर संयम रखें। यह वक्त बयानबाजी का नहीं, बल्कि तन-मन-धन से जनता की सेवा करने का है। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और विधायकों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रक्तदान शिविरों का आयोजन करें, ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए रक्त की कहीं कोई कमी न हो। हालिया दिनों में सरकार के मंत्रियों व विधायकों के बयानों से जहां पार्टी असहज हुई, वहीं विपक्ष को भी हम...
शर्मनाक: उत्तराखंड में अब प्लाज़्मा के नाम पर ठगी करने वाले सक्रिय , पुलिस ने किया गिरफ्तार

शर्मनाक: उत्तराखंड में अब प्लाज़्मा के नाम पर ठगी करने वाले सक्रिय , पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड
शर्मनाक: उत्तराखंड में अब प्लाज़्मा के नाम पर ठगी करने वाले सक्रिय , पुलिस ने किया गिरफ्तार देहरादूनः कोरोना महामारी की विपदा की इस घड़ी में जहां कुछ लोग जीवनरक्षक दवाइयों व आक्सीजन सिलिंडर के नाम पर कालाबाजारी कर रहे थे, लेकिन अब प्लाज्मा के नाम पर भी पैसे ऐंठने शुरू कर दिए है। इंसानियत के रिश्ते को शर्मशार करने वाला एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति प्लाज्मा के नाम पर एक पीड़ित पैसे ऐंठ रहा था। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।   एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शुक्रवार को कार्तिक निवासी 97 बलवीर रोड डालनवाला ने आराघर पुलिस चौकी में तहरीर दी कि उनकी माता कोरोना संक्रमित है और दून अस्पताल में आइसीयू वार्ड में दाखिल है। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उनके लिए प्लाज्मा की आवश्यकता बताई। कार्तिक ने प्लाज्मा के लिए काफी अस्पतालों व अन्य...
सावधान उत्तराखंड में भी ब्लैक फंगस की दस्तक पूरी रिपोर्ट पढ़े

सावधान उत्तराखंड में भी ब्लैक फंगस की दस्तक पूरी रिपोर्ट पढ़े

उत्तराखंड
सावधान उत्तराखंड में भी ब्लैक फंगस की दस्तक पूरी रिपोर्ट पढ़े देहरादून में एक मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि देहरादून में भी ब्लैक फंगस ने दे डाली दस्तक जानकारी अनुसार देहरादून के एक बड़े निजी अस्पताल में मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है. अब राज्य में अब ब्लैक फंगस को लेकर भी खतरा बढ़ गया है. देश के कई राज्यों में एंट्री कर चुके ब्लैक फंगस ने अब देहरादून में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. जानकारी के अनुसार देहरादून के एक बड़े अस्पताल में ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है, जबकि दूसरे मरीज की फिलहाल अस्पताल प्रबंधन जांच करवा रहा है. इस तरह देहरादून के एक ही अस्पताल में 2 मरीजों में से एक में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है. यही नहीं देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में भी एक ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज मिला है. जिसका चिकित्सक उपचार कर रहे हैं. साथ ही उसकी स्थिति पर भी निगरान...
कोरोना काल में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फिर दिया मानवता का परिचय, डोईवाला में ‘रक्तदान शिविर’ का किया शुभारंभ।

कोरोना काल में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फिर दिया मानवता का परिचय, डोईवाला में ‘रक्तदान शिविर’ का किया शुभारंभ।

उत्तराखंड
*कोरोना काल में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फिर दिया मानवता का परिचय, डोईवाला में 'रक्तदान शिविर' का किया शुभारंभ।*   देहरादून : कोरोना महामारी के दौर में रक्तदान के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी ना आए इस गंभीरता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खासतौर पर स्वस्थ लोगों एवं युवाओं साथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आज डोईवाला के शहीद दुर्गा मल्ल डिग्री कॉलेज में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हिमालयन हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में तमाम कोविड प्रोटोकॉल और सावधानियों को ध्यान में रखते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद मरीजों को रक्त की कोई क...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के 9.5 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 हज़ार करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सचिवालय स्थित अबुल कलाम भवन से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के 9.5 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 हज़ार करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सचिवालय स्थित अबुल कलाम भवन से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

उत्तराखंड
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के 9.5 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 हज़ार करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सचिवालय स्थित अबुल कलाम भवन से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखंड के 8 लाख 56 हजार 250 किसानों को 171 करोङ रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसान सम्मान निधि का छोटे और मंझले किसानों को सबसे अधिक लाभ हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर के किसानों के पास अभी तक 1 लाख 35 हज़ार करोड रुपए की धनराशि पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सिर्फ कोरोना काल में ही किसानों के खातों में 60 हज़ार करोड़ से ज्यादा की धनराशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर म...
उत्तराखंड में नहीं होने देंगे ऑक्सीजन की कमी -सतपाल महाराज

उत्तराखंड में नहीं होने देंगे ऑक्सीजन की कमी -सतपाल महाराज

उत्तराखंड
*उत्तराखंड में नहीं होने देंगे ऑक्सीजन की कमी -सतपाल महाराज* *कुमाऊं के तीन ऑक्सीजन प्लांट में जल्द शुरू होगा उत्पादन* *कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं* देहरादून। कोरोना मरीजों को राहत देने के लिए उत्तराखंड के कुुमाऊं मंडल में तीन नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। जिनमें जल्द ही ऑक्सीजन उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में किसी भी कीमत में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे। कोरोना संक्रमित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश भर में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। इसकी आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश भर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। प्रदेश में ऑक्सीजन की किसी भी प्रकार की कमी न हो इसके लिए ऑक्सीजन उत्पादन के संयंत्र लगाए जा रहे हैं। उन्ह...
श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान हुई

श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान हुई

उत्तराखंड
श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान हुई।   बाबा केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली आज श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से सादगीपूर्वक केदारनाथ धाम को प्रस्थान हुई। इस अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, देवस्थानम बोर्ड के अपरमुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह , कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, डोली प्रभारी यदुवीर पुष्पवान सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कल केदारनाथ पहुंचेगी। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 17 मई को प्रात:पांच बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा स्थगित है अत: कोरोना महामारी को देखते हुए केवल मंदिरों के कपाट खुल रहे है। पूजापाठ से जुड़े कुछ ही लोगों को धामों में जाने की अनुमति दी गयी है। आज दिन में 12.15 बजे श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि कल 15 मई गंगोत्री धाम एवं 18 मई प्रात: को श्री बदरीनाथ ध...