Sunday, September 6News That Matters

Author: admin

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान: गणेश जोशी

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान: गणेश जोशी

उत्तराखंड
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान: गणेश जोशी देहरादून, 28 जून। सुबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 136 ‘गढ़ी कैंट डाकरा‘ में पार्टी कार्यकर्ताओं संग शक्ति केन्द्र संयोजक निर्मला भट्ट के आवास में सुना।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद का माध्यम बन चुका है। इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों, नवाचार करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, वैज्ञानिकों तथा देश के अनसुने नायकों की प्रेरणादायक कहानियों को पूरे देश के सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीद...
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान में सैकड़ों लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान में सैकड़ों लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प

उत्तराखंड
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान में सैकड़ों लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प   देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर देशभर से आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधकों ने अंगदान के महत्व पर विचार रखे तथा अनेक लोगों ने मानव सेवा के लिए अंगदान का संकल्प लिया।     केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है, जिसके माध्यम से गंभीर रूप से जरूरतमंद लोगों को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंगदान ...
हेमकुंड विवाद में सरकार का संतुलित रुख, कानूनी प्रक्रिया के तहत मिली जमानत

हेमकुंड विवाद में सरकार का संतुलित रुख, कानूनी प्रक्रिया के तहत मिली जमानत

Uncategorized
    हेमकुंड विवाद में सरकार का संतुलित रुख, कानूनी प्रक्रिया के तहत मिली जमानत         हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय लोगों और कुछ श्रद्धालुओं के बीच वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं, जिसके बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा हालात पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपितों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के...
एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और बेहतर परीक्षा परिणामों पर हुआ गहन मंथन

एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और बेहतर परीक्षा परिणामों पर हुआ गहन मंथन

Uncategorized
  एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और बेहतर परीक्षा परिणामों पर हुआ गहन मंथन देहरादून। बदलते वैश्विक शैक्षिक परिवेश में विद्यालयों को केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित न रखकर उन्हें उत्कृष्टता, नवाचार और मानवीय मूल्यों के केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा के विविध आयामों पर गहन मंथन हुआ। ‘एसजीआरआर स्कूल्स: सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस – गुणवत्तापरक समावेशी शिक्षा एवं सतत विकास’ विषय पर आयोजित अधिवेशन में शिक्षा विशेषज्ञों ने विद्यालयों में अकादमिक उत्कृष्टता, प्रभावी नेतृत्व, नवाचार, संस्थागत विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की रणनीतियों पर विस्तार से विचार साझा किए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नग...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला — सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई जिंदगी 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला — सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई जिंदगी 

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला — सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई जिंदगी     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का ओवेरियन (अंडाशय) ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई ज़िंदगी दी। महिला पिछले कई महीनों से पेट के लगातार बढ़ने, भारीपन और असहजता से परेशान थीं। जांच में पता चला कि उनके पेट में 15 किलो का विशाल ट्यूमर है। विस्तृत जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम ने सफल सर्जरी कर पूरे ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। मरीज अब स्वस्थ हैं और तेजी से ठीक हो रही हैं। कैंसर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि इतने बड़े ट्यूमर की सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन पूरी टीम की सावधानी और विशेषज्ञता से ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया...
दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जीवन रक्षक बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, निःशुल्क उपचार से बची कई जानें

दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जीवन रक्षक बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, निःशुल्क उपचार से बची कई जानें

Uncategorized
दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जीवन रक्षक बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, निःशुल्क उपचार से बची कई जानें   देहरादून। पटेल नगर स्थित लाल पुल पर 23 जून 2026 को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। रोजगार की तलाश में सड़क किनारे खड़े उत्तर प्रदेश एवं बिहार के सात मजदूर उस समय एक अनियंत्रित सिटी बस की चपेट में आ गए, जब बस चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वाहन नियंत्रण से बाहर होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर पहुंचाया गया, जहां अस्पताल प्रशासन ने बिना किसी औपचारिकता और विलंब के उनका निःशुल्क उपचार तत्काल प्रारम्भ कराया। अनुभवी चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं समर्पित चिकित्सा कर्मियों की टीम ने जीवन रक्षक उपकरणों एवं आधुनि...
हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार गांव निवासी नंदा सिंह

हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार गांव निवासी नंदा सिंह

उत्तराखंड
हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार गांव निवासी नंदा सिंह देवभूमि उत्तराखंड की पहचान केवल हिमालय, नदियों और प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं है। इसकी वास्तविक आत्मा यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक सहअस्तित्व में बसती है। चारधाम और हेमकुंट साहिब की यात्राएं इस विरासत का सबसे जीवंत और प्रेरणादायक उदाहरण हैं। सदियों से ये यात्राएं न केवल समानांतर रूप से संचालित होती रही हैं, बल्कि इन्होंने विभिन्न आस्थाओं को जोड़ते हुए भाईचारे, सहयोग और मानवीय मूल्यों को भी मजबूत किया है।   ऐसे समय में जब कुछ क्षणिक घटनाओं को आधार बनाकर सामाजिक और डिजिटल मंचों पर विभाजनकारी माहौल बनाने की कोशिशें दिखाई दे रही हैं, उत्तराखंड की इस गौरवशाली परंपरा को याद करना और उसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी बन जाती है। राजनीतिक लाभ या तात्कालिक उत्तेजन...
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर, ₹15 करोड़ का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ₹15 करोड़ की कीवी परियोजना की सौगात दी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर, ₹15 करोड़ का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ₹15 करोड़ की कीवी परियोजना की सौगात दी

Uncategorized
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर, ₹15 करोड़ का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ₹15 करोड़ की कीवी परियोजना की सौगात दी       गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि एवं कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी तथा जनपद प्रभारी मंत्री एवं परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।   इस अवसर पर ₹46.32 करोड़ की लागत से निर्मित 9 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा ₹323.34 करोड़ की लागत के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिला...
महिला चिकित्सकों को सशक्त बनाने की पहल में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज को उत्तराखंड में प्रथम स्थान

महिला चिकित्सकों को सशक्त बनाने की पहल में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज को उत्तराखंड में प्रथम स्थान

Uncategorized
महिला चिकित्सकों को सशक्त बनाने की पहल में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज को उत्तराखंड में प्रथम स्थान     महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण हेतु कार माॅडयूल इस पहल के लिए एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड में प्रथम स्थान पर आईएपी प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान के अंतर्गत एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून में कार माॅडयूल पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा के मार्गदर्शन में तथा इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, देहरादून शाखा के सहयोग से आयोजित की गई। इस कार मॉड्यूल की राज्य समन्वयक डॉ. अल्पा गुप्ता, प्रोफेसर, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज थीं। कार मॉड्यूल की राष्ट्रीय संकाय सदस्य डॉ. मधु रतूड़ी, डॉ. संगीता लोढ़ा, डॉ. गीता खन्ना एवं डॉ. अल्पा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं जैसे सुरक्षा एवं आ...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय   योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय  योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई

Uncategorized
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब में योगाभ्यास कर जनमानस को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया। अपने संदेश में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव को दूर करने, मानसिक शांति प्राप्त करने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन जी सकता है। श्री महाराज जी ने सभ...