मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड बना निवेशकों की पहली पसंद, ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में ₹1 लाख करोड़ से अधिक परियोजनाएं धरातल पर
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड बना निवेशकों की पहली पसंद, ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में ₹1 लाख करोड़ से अधिक परियोजनाएं धरातल पर
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित 'उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों, विभिन्न केंद्रीय उपक्रमों के अधिकारियों, सीएसआर पार्टनर्स, उद्योग एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में भी लिखा गया है कि तीर्थ स्थलों पर किए गए दान पुण्य का विशेष महत्व है। इसलिए कॉरपोरेट समूहों द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में, सीएसआर के तौर पर दिए गए योगदान का महत्व भी बढ़ जाता है। उन...