युवा शक्ति के विचारों को विकास की नीतियों से जोड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी, 18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से संवाद होगा ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ का अहम पड़ाव
युवा शक्ति के विचारों को विकास की नीतियों से जोड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी, 18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से संवाद होगा ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ का अहम पड़ाव
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की युवा शक्ति को प्रदेश के विकास की दिशा तय करने में सहभागी बनाने की पहल के तहत ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान का समापन चरण बेहद खास होने जा रहा है। ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’ विषय पर प्रदेशभर के विद्यार्थियों से विचार और सुझाव आमंत्रित करने के बाद अब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 18 सितंबर को चयनित 140 छात्र-छात्राओं के साथ सीधे संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस संवाद को और अधिक व्यापक एवं सार्थक बनाने के लिए शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को भी जेन-जी के इन युवाओं के साथ संवाद करने के निर्देश दिए हैं। म...







