Sunday, September 6News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रसेवा, शौर्य और बलिदान का दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रसेवा, शौर्य और बलिदान का दिया बड़ा संदेश

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रसेवा, शौर्य और बलिदान का दिया बड़ा संदेश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके अद्वितीय त्याग, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी ।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 18 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर अत्यंत विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय...
कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का सैनिकों को बड़ा सम्मान, वीरों और शहीद परिवारों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का सैनिकों को बड़ा सम्मान, वीरों और शहीद परिवारों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

Uncategorized
कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का सैनिकों को बड़ा सम्मान, वीरों और शहीद परिवारों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय कारगिल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों तथा सैन्य विभूतियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय कारगिल दिवस भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम, अटूट संकल्प, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का वह गौरवशाली अध्याय है, जो भारत के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय तैयार करेगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय तैयार करेगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स

Dehradun, उत्तराखंड
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय तैयार करेगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स देहरादून। उत्तराखण्ड में तेजी से बढ़ते पर्यटन उद्योग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के बूम के बीच श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने युवाओं के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन को समर्पित किया। शनिवार को उद्घाटित इस आधुनिक भवन में संचालित होने वाले व्यावहारिक एवं उद्योग आधारित पाठ्यक्रम प्रदेश के युवाओं को देश-विदेश के प्रतिष्ठित होटल, रिसॉर्ट, एयरलाइंस, क्रूज, पर्यटन एवं फूड सर्विस उद्योग में उत्कृष्ट करियर के अवसर उपलब्ध कराएंगे। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स तैयार करना है। इस अवसर पर श्री गुरु ...
भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला, 30 जुलाई तक मंडल स्तर पर संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति के निर्देश

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला, 30 जुलाई तक मंडल स्तर पर संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति के निर्देश

Dehradun
  भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला, 30 जुलाई तक मंडल स्तर पर संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति के निर्देश         उत्तराखंड भाजपा ने आगामी पंचायत गतिविधियों और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंचायत प्रकोष्ठ के 19 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविन्द सिंह दानू ने संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय, प्रभावी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों की घोषणा की। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट तथा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी कौस्तुभानन्द जोशी और सचिन अग्रवाल के निर्देशन में की गई हैं। घोषित जिम्मेदारियों के अनुसार महेन्द्र राणा को पौड़ी, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और देहरादून महानगर की ज...
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि प्रदेश में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सभी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाए 

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि प्रदेश में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सभी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाए 

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि प्रदेश में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सभी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाए     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक लेते हुए, प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के साथ ही वन्य जीव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 23वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, वन्यजीव गलियारों के संरक्षण तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए ...
निलंबित शेर सिंह का ‘इस्तीफा’ या पुरानी छवि से पीछा छुड़ाने की कवायद?

निलंबित शेर सिंह का ‘इस्तीफा’ या पुरानी छवि से पीछा छुड़ाने की कवायद?

Uncategorized
निलंबित शेर सिंह का 'इस्तीफा' या पुरानी छवि से पीछा छुड़ाने की कवायद?   दिल्ली में चल रहे CJP के आंदोलन के दौरान उस समय नया मोड़ आ गया, जब उत्तराखंड पुलिस का लंबे समय से निलंबित चल रहा सिपाही शेर सिंह मंच पर पहुंचा और कैमरों के सामने अपना इस्तीफा लहराने लगा। इसके बाद उसके इस कदम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो व्यक्ति पिछले एक वर्ष से अधिक समय से निलंबित है, वह आखिर किस पद से इस्तीफा दे रहा है?   शेर सिंह वर्ष 2025 से हरिद्वार जनपद में दर्ज एक गंभीर आपराधिक प्रकरण के बाद निलंबित चल रहा है। उस पर गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा कराने, लोगों को डराने-धमकाने तथा एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर प्रभाव स्थापित करने जैसे गंभीर आरोपों की जांच हुई थी। इसी मामले में उसे जेल भी जाना पड़ा था, जिसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया। तब से ...
मुख्यमंत्री धामी बोले—जनहित और सुशासन ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण

मुख्यमंत्री धामी बोले—जनहित और सुशासन ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी बोले—जनहित और सुशासन ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जन समस्या का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित एवं सुशासन के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब आम नागरिकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान ...
कानून के शिकंजे में व्हाट्सएप ग्रुप में प्रश्न साझा करने का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार  

कानून के शिकंजे में व्हाट्सएप ग्रुप में प्रश्न साझा करने का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार  

Uncategorized
कानून के शिकंजे में व्हाट्सएप ग्रुप में प्रश्न साझा करने का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार   उत्तराखंड में भर्ती एवं शैक्षणिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए चल रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने नकल माफियाओं के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रेमनगर में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार 8 जुलाई को आयोजित यूटीयू की सम-सेमेस्टर परीक्षा से पहले आरोपी सहायक प्रोफेसर ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न छात्रों के साथ साझा किए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रश्नपत्र का मिलान करने पर साझा किए गए प्रश्...
धामी सरकार का स्पष्ट संदेश—नकल माफियाओं को नहीं मिलेगी कोई राहत

धामी सरकार का स्पष्ट संदेश—नकल माफियाओं को नहीं मिलेगी कोई राहत

उत्तराखंड
धामी सरकार का स्पष्ट संदेश—नकल माफियाओं को नहीं मिलेगी कोई राहत       आज दिनांक: 23-07-26 को वादी डॉ0 विनय कुमार पटेल परीक्षा नियंत्रक वीर माधव सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिनी विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा कोतवाली प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उत्तराखण्ड प्रौद्योगिनी विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान दिनांक: 08-07-26 को आयोजित परीक्षा के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दिनांक: 03-07-26 को शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किये जाने की जानकारी दी गई, जिसका परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो उक्त प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। उक्त सम्बन्ध में विश्वविद्यालय द्वारा गठित की गई आन्तरिक जांच ...
पेपर लीक पर आर-पार के मूड में मोदी सरकार, धामी ने कहा- मिलेगा त्वरित न्याय

पेपर लीक पर आर-पार के मूड में मोदी सरकार, धामी ने कहा- मिलेगा त्वरित न्याय

Uncategorized
पेपर लीक पर आर-पार के मूड में मोदी सरकार, धामी ने कहा- मिलेगा त्वरित न्याय         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्णय करोड़ों छात्रों के भविष्य की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से पेपर लीक जैसे संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा, दोषियों को कठोर दंड मिलेगा तथा परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होगी। इससे छात्रों का यह विश्वास भी बढ़ेगा कि उनकी मेहनत और प्रतिभा के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही...