Sunday, September 6News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा में पारित पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स संशोधन विधेयक को बताया ईमानदार और प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य का मजबूत सुरक्षा कवच

मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा में पारित पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स संशोधन विधेयक को बताया ईमानदार और प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य का मजबूत सुरक्षा कवच

Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा में पारित पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स संशोधन विधेयक को बताया ईमानदार और प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य का मजबूत सुरक्षा कवच     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के करोड़ों मेहनती एवं प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य की सुरक्षा तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह कानून परीक्षा माफियाओं, पेपर लीक गिरोहों और संगठित नकल के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई को और अधिक सशक्त बनाएगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हु...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक है

Dehradun, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी, जन-जागरूकता तथा प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के संकल्प को साकार करना होगा।   मुख्यमंत्री ने बुधवार को विश्व बाघ दिवस के अवसर पर जाखन स्थित एक होटल में आयोजित "एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन" विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बाघ संरक्षण पर आधारित ...
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री धामी को दिया भरोसा, उत्तराखंड के रेल प्रस्तावों पर होगी उचित कार्रवाई

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री धामी को दिया भरोसा, उत्तराखंड के रेल प्रस्तावों पर होगी उचित कार्रवाई

Uncategorized
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री धामी को दिया भरोसा, उत्तराखंड के रेल प्रस्तावों पर होगी उचित कार्रवाई उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा देहरादून को देश के अन्य प्रमुख शहरों से रेल सेवाओं के विस्तार तथा जनसुविधा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे अपने पत्र में अवगत कराया है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा पूर्व में भेजे गए प्रस्तावों, जिनमें देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का मुंबई तक विस्तार सहित अन्य महत्वपूर्ण रेल सेवाओं से जुड़े सुझाव शामिल हैं, उन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। रेल मंत्री ने अपने पत्र में क...
एप्रोच रोड धंसी, पुल सुरक्षित; दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

एप्रोच रोड धंसी, पुल सुरक्षित; दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड
एप्रोच रोड धंसी, पुल सुरक्षित; दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा है कि देहरादून में नंदा की चौकी पर नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से सुरक्षित है। भारी बारिश के कारण पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा ढहा है, जिसे युद्ध स्तर पर ठीक किया जा रहा है। श्री पांडेय ने बताया कि बीती रात हुई जोरदार बारिश के कारण पुल के एक हिस्से की एप्रोच रोड के नीचे से मलवा बह गया था, इस कारण एप्रोच रोड एक जगह पर धंस गई है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से सुरक्षित है और एप्रोच रोड को युद्ध स्तर पर ठीक कर यातायात बहाल किए जाने के प्रयास चल रहे हैं। पांडेय ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को मौके पर भेज कर एप्रोच रोड को ठीक करने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कहा गया है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि इस मामले में किसी ...
मुख्यमंत्री धामी की स्वच्छ गतिशीलता नीति-2024 बनेगी आधुनिक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त उत्तराखंड की आधारशिला

मुख्यमंत्री धामी की स्वच्छ गतिशीलता नीति-2024 बनेगी आधुनिक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त उत्तराखंड की आधारशिला

Dehradun
मुख्यमंत्री धामी की स्वच्छ गतिशीलता नीति-2024 बनेगी आधुनिक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त उत्तराखंड की आधारशिला   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक प्रदान किए। 05 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया भी परिवहन विभाग द्वारा पूर्ण की जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड को स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने के राज्य सरकार के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रदेश के शहरी क्...
सोशल मीडिया की अफवाहों पर नहीं, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा; पुल सुरक्षित है

सोशल मीडिया की अफवाहों पर नहीं, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा; पुल सुरक्षित है

Uncategorized
सोशल मीडिया की अफवाहों पर नहीं, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा; पुल सुरक्षित है       देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण पुल की एप्रोच रोड (पुल तक पहुंचने वाली सड़क) का एक हिस्सा धंस गया है। संबंधित विभाग के अनुसार पुल पूरी तरह सुरक्षित है तथा उसकी संरचना को कोई क्षति नहीं पहुंची है। मौके पर निरीक्षण के बाद एप्रोच रोड की मरम्मत एवं यातायात बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है।   उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में अतिवृष्टि, बादल फटना और अचानक आने वाली बाढ़ के कारण पुलों एवं सड़कों को समय-समय पर नुकसान पहुंचता रहा है। वर्ष 2008 में हल्द्वानी की गौला नदी पर बने आरसीसी बाईपास पुल का हिस्सा भीषण बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ था। वर्ष 2012 में उत्तरकाशी की अस्सी गंगा घाटी में बादल फटने के बाद कई मोटर एवं पैदल पुल बह गए थे, जबकि चौरास (पौड़ी ग...
मुख्यमंत्री धामी की विज्ञान नीति से युवाओं को मिलेगा नवाचार का मंच, प्रदेश बनेगा स्टार्टअप और रिसर्च का केंद्र

मुख्यमंत्री धामी की विज्ञान नीति से युवाओं को मिलेगा नवाचार का मंच, प्रदेश बनेगा स्टार्टअप और रिसर्च का केंद्र

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी की विज्ञान नीति से युवाओं को मिलेगा नवाचार का मंच, प्रदेश बनेगा स्टार्टअप और रिसर्च का केंद्र   पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित "Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशालाओं और पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय आमजन के जीवन से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।   मुख्यमंत्री ने सोमवार को पायनियर समाचार पत्र समूह एवं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगि...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शिक्षा को नई दिशा, आधुनिक और रोजगारपरक व्यवस्था से निखर रहा उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शिक्षा को नई दिशा, आधुनिक और रोजगारपरक व्यवस्था से निखर रहा उत्तराखण्ड

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शिक्षा को नई दिशा, आधुनिक और रोजगारपरक व्यवस्था से निखर रहा उत्तराखण्ड   विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सफलता यह सिद्ध करती है कि परिश्रम, अनुशासन और संस्कार के बल पर हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।   मुख्यमंत्री ने सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देगा और भविष्य की सभी परीक्षाओं...
मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर हमला: आपके राज में घोटाले दबे, हमारी सरकार में दोषी जेल पहुंचे

मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर हमला: आपके राज में घोटाले दबे, हमारी सरकार में दोषी जेल पहुंचे

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर हमला: आपके राज में घोटाले दबे, हमारी सरकार में दोषी जेल पहुंचे   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं में नकल और घोटालों की घटनाएं आम थीं, लेकिन दोषियों के खिलाफ कभी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पटवारी भर्ती, वीडीओ भर्ती, समूह 'ग' की भर्तियों सहित कई भर्ती प्रक्रियाओं पर सवाल उठे, जबकि उस समय युवाओं को न्याय दिलाने के बजाय मामलों को दबाने का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। जिस भी नकल प्रकरण की जानकारी सरकार को मिली, उसमें तत्काल जांच कराकर कठोर कार्रवाई की गई। हाल ही में सामने आए व्हाट्सएप से नकल परीक्षा लीक प्रकरण में भी...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो साहित्य ग्राम स्थापित करने की योजना का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो साहित्य ग्राम स्थापित करने की योजना का किया उल्लेख

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो साहित्य ग्राम स्थापित करने की योजना का किया उल्लेख       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक लेखक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके साहित्यिक योगदान और वर्तमान लेखन पर विस्तार से चर्चा की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण होने के साथ-साथ उसे सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सामाजिक चेतना के संवर्धन में साहित्यकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि र...