Sunday, October 25News That Matters



पर्यटन मंत्री महाराज ने यूकाडा के वित्त नियंत्रक सैनी की मृत्यु पर दुख जताया

पर्यटन मंत्री महाराज ने यूकाडा  के वित्त नियंत्रक सैनी की मृत्यु पर दुख जताया

कहा पूर्व में घटित किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृति दोबारा ना हो

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के वित्त अधिकारी अमित सैनी की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

 

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के वित्त अधिकारी अमित सैनी की दुखद मृत्यु पर वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

श्री महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में अधिकारियों, कर्मचारियों औरh हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनियों को बेहद सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता है। यात्रा काल के दौरान हर प्रकार की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पूर्व में घटित किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृति दोबारा ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें -  आज युवाओं को चाहिये कि वो राष्ट्र के प्रति नई ऊर्जा, नई सोच और एक प्रेरणा के साथ अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर्श जागृत करें: पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *