Friday, September 4News That Matters


आज युवाओं को चाहिये कि वो राष्ट्र के प्रति नई ऊर्जा, नई सोच और एक प्रेरणा के साथ अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर्श जागृत करें: पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र

  1. *- आज युवाओं को चाहिये कि वो राष्ट्र के प्रति नई ऊर्जा, नई सोच और एक प्रेरणा के साथ अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर्श जागृत करें: पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र

 

*- पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी साधु सिंह बिष्ट जी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया साथ ही माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित भी किया।

देहरादून। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में “एक दौड़ देश के नाम युवा संकल्प यात्रा” का आयोजन किया गया इसी क्रम में युवा मोर्चा डोईवाला मंडल द्वारा 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी  साधु सिंह बिष्ट जी के निवास से पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला तक दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वतंत्रता सेनानी साधु सिंह बिष्ट जी के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लिया और उनका माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

 

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा यह दौड़ युवाओं में राष्ट्र के प्रति नई उर्जा नई सोच और एक प्रेरणा के साथ अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर्श जागृत करने के उद्देश्य से रखी गई है  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज बलिदान की नहीं बल्कि देश के लिए कुछ कर गुजरने की आवश्यकता है हम सभी के प्रयासों से आज देश में भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त होने की ओर अग्रसर

 

दौड़ में अमन बिष्ट प्रथम अमनदीप द्वितीय व विपुल बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व सीएम से प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान को प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौड़ में कुल 125 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर पूर्व दर्जा धारी बृज भूषण गैरोला,प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, नरेश वर्मा,अश्वनी गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी, सोनू गोयल ,मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश कंडवाल, ह्रदय राम डोभाल, सभासद संदीप नेगी, उषा कोठारी,रामेश्वर लोधी, नगीना रानी, विक्रम सिंह नेगी, ममता नयाल, पूनम चौधरी, अमन लोधी, सुमित लोधी,अमन उपाध्याय, विक्रम सिंह सहित अनेकों प्रतिभागी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  मतदाता दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री न मोदी के नमो नव मतदाता अभियान के तहत महानगर देहरादून की पांचो विधानसभाओं में आदरणीय मोदी के लाइव वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *