Saturday, October 24News That Matters



जिस भी कालखण्ड में जो भी गड़बड़ियां हुई हैं सबकी जांच होंगी..सीएम धामी ने कहा कि कोई कितना भी पॉवरफुल क्यों ना हो, उसको बख्शा नही जाएगा।

 

जिस भी कालखण्ड में जो भी गड़बड़ियां हुई हैं सबकी जांच होंगी..सीएम धामी ने कहा कि कोई कितना भी पॉवरफुल क्यों ना हो, उसको बख्शा नही जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में एक बार फिर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सीएम ने साफ संकेत दिए हैं कि पेपर लीक से जुड़े जो भी लोग शामिल होंगे, उन सभी पर सख्त से सख्त कारवाई की जाएगी। एसटीएफ दोषियों की धरपक्कड़ में लगी हुई और जांच पूरी तरह से पारदर्शिता होगी।

धामी ने कहा कि पेपर लीक भर्ती में जो भी अभ्यर्थी अपनी मेहनत से पास हुए हैं उनको भी निराश नही किया जाएगा। सरकार ऐसे अभ्यर्थियों के लिए कोई समाधान जरूर निकालेगी। दरोगा भर्ती मामले पर भी सीएम धामी ने सख्ती दिखाई है। भर्ती के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। चूंकि, यह मामला पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी जांच विजिलेंस को सौंपी गई है।

 

सीएम धामी ने कहा कि कोई कितना भी पॉवरफुल क्यों ना हो, उसको बख्शा नही जाएगा। उन्होंने कहा की विधानसभा भर्तीयों में गड़बड़ियों की बात भी सामने आई है और वह विधानसभा अध्यक्ष से भी इसको लेकर अनुरोध करेंगे कि इस पूरे मामले में जांच हो
जिस भी कालखण्ड में जो भी गड़बड़ियां हुई हैं सबकी जांच होंगी।

 

यह भी पढ़ें -  सरकारी स्कूलों में छात्रों को अध्ययन हेतु प्रोत्साहित करने, उपस्थिति बढ़ाने और ड्राप ऑउट को रोकने के लिहाज से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना को राज्य कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *