Saturday, October 24News That Matters



UKSSSC: पेपर लीक मामले में लखनऊ RMS कंपनी का एक और कर्मचारी पकड़ा, अब तक हो चुकी 28 गिरफ्तारी

29 अगस्त

UKSSSC: पेपर लीक मामले में लखनऊ RMS कंपनी का एक और कर्मचारी पकड़ा, अब तक हो चुकी 28 गिरफ्तारी

 

UKSSSC पेपर लीक मामले में आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन का एक और कर्मचारी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अब तक 28 गिरफ्तारियां हुई हैं। सीतापुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी विपिन बिहारी 2013 से कंपनी में काम करता था। टेलीग्राम से पेपर लीक करने वाले अभिषेक नाम के कर्मचारी से विपिन ने पेपर लिया था।

इसके बाद पंतनगर विवि के एक पूर्व अफसर दिनेश मोहन को पेपर बेचा था। कुमाऊं क्षेत्र के कई अभ्यर्थियों को नकल कराई गई। मामले में आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह रावत को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें -  ADM एसके बरनवाल पर गिरी गाज, पीसीएस अधिकारी पर हुई कार्रवाई की बड़ी वजह हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पैदा हुए हालात ही थे. वही एक अन्य मामले पर भी देहरादून एडीएम काफी चर्चाओं पर रहे थे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *