Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के घर

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम पूर्व सीएम हरीश रावत से मुलाकात की। शाम रावत के ओल्ड मसूरी रोड स्थित आवास पर गुलदस्ता लेकर पहुंचे सीएम ने आधा घंटे से ज्यादा वक्त उनके साथ गुजारा। राज्य हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा की।

 

शाम अचानक ही रावत के आवास पर पहुंचे धामी को देखकर वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और रावत का स्टाफ भी हैरान रह गया। रावत ने खुद बाहर आकर धामी का स्वागत किया। तो धामी ने भी कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता को गुलदस्ता देकर सम्मान दिया। रावत ने धामी को दोबारा सीएम बनने पर शुभकामनाएं दी।

 

कहा कि उन पर अब और भी अधिक जिम्मेदारी हैं। सरकार को राज्य की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा। 

यह भी पढ़ें -  पूछता है उत्तराखंड – करोड़ों का विज्ञापन दिखता है, लेकिन उससे बढ़ता पर्यटन, रोजगार क्यों नहीं दिखता?    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *