Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड: कांग्रेस में कौन होगा नेता प्रतिपक्ष आज होगा इस पर फैसला, ये चार वरिष्ठ नेता है रेस में

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष पर आज फैसला हो सकता है। कांग्रेस ने शाम चार बजे विधानमंडल दल की बैठक बुला ली है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी बैठक में रहेंगे। कल मंगलवार से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले पहले कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष तय कर सकती है।

नेता प्रतिपक्ष पद के लिए फिलहाल निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, धारचूला विधायक हरीश धामी, बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य का नाम चर्चा है। सीनियरटी के हिसाब से प्रीतम इस वक्त नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में आगे हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक शाम चार बजे पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें -  -यहाँ हुई बीजेपी में कोहनी मार राजनीति की शुरुवात , क्या है माजरा जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *