Friday, September 4News That Matters


श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्वर्गीय लता मंगेशकर को संगीतमय श्रद्धांजलि दी

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्वर्गीय लता मंगेशकर को संगीतमय श्रद्धांजलि

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक क्लब की पहली प्रस्तुति के रूप में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 यू0एस0 रावत ने प्रसिद्ध गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और क्लब कोऑर्डिनेटर को इस प्रकार का कार्यक्रम करने के लिए शुभकामना दी।

विश्वविद्यालय क्लब की संयोजक डॉ0 प्रोफ़ेसर मालविका कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगीतमय कार्यक्रम को सांस्कृतिक क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसके कोऑर्डिनेटर डॉ0 प्रिया पांडे और डॉ0 अनुजा है वही इवेंट मैनेजमेंट डॉ0 दीपक सोम द्वारा किया जा रहा है जिसमें पूरे विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों से 2 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं जो स्वर्गीय लता मंगेशकर जी के गाए गीतों में से गान करेंगे।

यह भी पढ़ें -  जिला प्रशासन को हंस फाउंडेशन ने मार्च 2025 तक नागथात क्षेत्र के अन्य 40 गांव को मोबाइल मेडिकल यूनिट से जोड़ने का दिया भरोसा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *