Saturday, October 24News That Matters



बस्तियों को मालिकाना हक देगी भाजपा : खजान दास

देहरादून। राजपुर रोड से भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास ने डीएल रोड समेत बस्ती क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील। इस मौके पर विधायक खजान दास ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद बस्तियों पर उजड़ने का खतरा हो गया था, लेकिन हमारी सरकार ने अध्यादेश लाकर बस्तियों को बचाने का काम किया है और हमारी सरकार ही बस्तियों को मालिकाना हक देने का काम भी करेगी। उन्होंने चुनाव में किसी के भी बहकावे में नहीं आने की अपील की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय थापा, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, हरीश डोरा, आशीष नागरथ, सुनील शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  तितिक्षा रावत, विभूति सादवार्ती और टीम को कोरोना वायरस पर आधारित सूक्ष्म मॉडल के लिए प्रथम पुरस्कार  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *