Sunday, October 25News That Matters



लालकुआं की सड़को पर अभिनेत्री रिमी सेन ने किया डोर टू डोर प्रचार

लालकुआं- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मतदान में केवल 7 दिन का समय बचा है. ऐसे में भाजपा और कांग्रेस ने जहां प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, तो वही स्टार प्रचारक और सेलिब्रिटी का आने का दौर भी शुरू हो गया है. आज कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रचार में राजीव नगर बंगाली कॉलोनी एवं नगीना कॉलोनी में हिंदी सिनेमा जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री रिमी सेन ने डोर टू डोर प्रचार किया. और कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत के लिए वोट की अपील की.

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीवन कबड़वाल के साथ कई मोहल्लों में वोट मांगने पहुंचे अदाकारा रिमी सेन ने हरीश रावत के पक्ष में माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया साथ ही एक्टर को अपनी गलियों में देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी हर कोई उनके साथ सेल्फी खींच आने के लिए आतुर दिखाई दिया गौरतलब है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लाल कुआं विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं लिहाजा यह वीआईपी सीट हो गई है और पूरे प्रदेश की नजर यहां पर टिकी हुई है . भाजपा ने डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट को इस सीट पर उतारा है.

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार, मंगलौर सहित इन शहरों में होंगी चुनावी रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *