Sunday, October 25News That Matters



यहाँ हरीश रावत ने दिया बीजेपी को बड़ा झटका, ये नेता कांग्रेस में हुए शामिल

हल्द्वानी/लालकुआं- लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सबसे हॉट सीट बनी हुई है, जहां से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं। लालकुआं से लेकर व बरेली रोड लेकर चोरगलिया तक वह जनता से मिलकर वोट देने की अपील कर रहे हैं।

 

14 फरवरी को मतदान होने हैं, लेकिन उससे पहले आज हरीश रावत ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद आर्य को कांग्रेस ज्वाइन कराते हुए बड़ा झटका दे दिया है। गौलापार के लक्षमपुर में आज ललित प्रसाद आर्य कि कांग्रेस में जॉइनिंग हो गई है, जो कि भाजपा के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस की रीति नीति और हरीश रावत से प्रभावित होकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद आर्या ने कांग्रेस ज्वाइन की है

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड उत्तराखंड:पत्नी ने मायके से साथ चलने से किया इनकार तो पति ने उठा लिया आत्मघाती कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *