Monday, July 13News That Matters

देहरादून : राजपुर विधानसभा में खजान दास की तबातोड़ जनसभाएं यहां चुनावी जंग सिर्फ भाजपा बनाम कांग्रेस में

देहरादून : राजपुर विधानसभा में खजान दास की तबातोड़ जनसभाएं यहां चुनावी जंग सिर्फ भाजपा बनाम कांग्रेस में

 

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने राजपुर रोड विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी खजानदास के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इनामुला बिल्डिंग में पहुंचकर कहा कि आप सभी लोग भाग्यशाली हैं जो आपको खजानदास जैसे सरल और सौम्य विधायक मिले हैं, जिनकी जितनी भी प्रसंशा की जाय उतनी ही कम है। कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के तहत कार्य करती है। उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के मुस्लिम भाजपा के साथ है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी खजानदास, प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, शाहिद, रईस अंसारी, आशीष नागरथ सहित कही कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि साइबर सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जाए। इंटेलिजेंस को और मजबूत करने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *