Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड:अब बीजेपी से ऐसी नाराजगी की इन्होंने चलाया बायकॉट भाजपा का अभियान

उत्तराखंड में 4600 ग्रेड पे की मांग पूरी ना होने पर पुलिसकर्मियों में नाराजगी पनप रही है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान पर इकट्ठा हुए नाराज पुलिसकर्मियों ने दो-दो लाख रुपये वापस लौटाने का फैसला लिया। पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्हें भीख नहीं, बल्कि अपना हक चाहिए।

 

 

इस बीच कुछ पुलिसकर्मियों ने चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी। वहीं, इंटरनेट मीडिया पर भी यह मामला तूल पकड़ रहा है। रविवार को 2001 बैच के पुलिसकर्मी ऋषिकुल क्षेत्र में इकट्ठा हुए और तय किया कि ग्रेड पे के बदले में सरकार ने उन्हें दो-दो लाख रुपये की जो एकमुश्त रकम दी है, उसे लौटाया जाएगा।

 

 

पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह सरकार से भीख नहीं मांग रहे हैं, बल्कि उन्हें अपना हक चाहिए। वहीं, फेसबुक और व्हाटसएप पर भी नाराज सिपाही और उनके परिजन मोर्चा संभाले हुए हैं।

 

उन्होंने ‘बायकॉट भाजपा’ के नाम से एक मुहिम छेड़ दी है, जिसमें पुलिसकर्मी अपने रिश्तेदारों और परिचितों से आगामी चुनाव में भाजपा को वोट ना देने की अपील कर रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर अधिकारी अलर्ट हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिए कि ईवी शटल बसों की खरीद प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए उनके संचालन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *