Saturday, October 24News That Matters



पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोर्चा संभालते ही भाजपा पर कर डाले ताबड़तोड़ हमले , तेज रफ्तार से फेंक रहे हरीश रावत गेंद भाजपा हो रही है क्लीन बोल्ड

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोर्चा संभालते ही भाजपा पर कर डाले ताबड़तोड़ हमले , तेज रफ्तार से फेंक रहे हरीश रावत गेंद भाजपा हो रही है क्लीन बोल्ड

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने वर्चुअल मंच का रुख कर लिया। मंगलवार को कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत ने फेसबुक के माध्यम से धनोल्टी के लोगों के साथ वर्चुअल संवाद किया। और भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। रावत ने महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भाजपा को कठघरे में किया और, धनोल्टी के लोगों से वादा किया कि सत्ता में आने पर कांग्रेस इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक रूप से काम करेगी।

रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के हर मोर्चे पर फेल रही है। जब कांग्रेस सरकार थी तब 32 हजार पदों पर भर्तियां की गई थी। वर्तमान भाजपा सरकार 3200 पदों पर भी भर्ती न कर पाई। अब चलाचली की बेला में रोजगार की बातें की जा रही हैं। 28 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं। महंगाई चरम पर है। गैस महंगी, डीजल महंगा। आम आदमी की जेब का पैसा चंद उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  रायवाला पुलिस ने हरिद्वार देहरादून नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर से रेलिंग चुराने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *