Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड:अब बीजेपी से ऐसी नाराजगी की इन्होंने चलाया बायकॉट भाजपा का अभियान

उत्तराखंड में 4600 ग्रेड पे की मांग पूरी ना होने पर पुलिसकर्मियों में नाराजगी पनप रही है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान पर इकट्ठा हुए नाराज पुलिसकर्मियों ने दो-दो लाख रुपये वापस लौटाने का फैसला लिया। पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्हें भीख नहीं, बल्कि अपना हक चाहिए।

 

 

इस बीच कुछ पुलिसकर्मियों ने चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी। वहीं, इंटरनेट मीडिया पर भी यह मामला तूल पकड़ रहा है। रविवार को 2001 बैच के पुलिसकर्मी ऋषिकुल क्षेत्र में इकट्ठा हुए और तय किया कि ग्रेड पे के बदले में सरकार ने उन्हें दो-दो लाख रुपये की जो एकमुश्त रकम दी है, उसे लौटाया जाएगा।

 

 

पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह सरकार से भीख नहीं मांग रहे हैं, बल्कि उन्हें अपना हक चाहिए। वहीं, फेसबुक और व्हाटसएप पर भी नाराज सिपाही और उनके परिजन मोर्चा संभाले हुए हैं।

 

उन्होंने ‘बायकॉट भाजपा’ के नाम से एक मुहिम छेड़ दी है, जिसमें पुलिसकर्मी अपने रिश्तेदारों और परिचितों से आगामी चुनाव में भाजपा को वोट ना देने की अपील कर रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर अधिकारी अलर्ट हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  राज्य में कृषि के क्षेत्र में लंबी अवधि की कार्ययोजना पर कार्य किया जाए, इसके साथ ही राज्य में तात्कालिक रूप से कृषि के क्षेत्र में जो कार्य होने हैं, उनके लिए भारत सरकार से जो अपेक्षा है, उसका प्रस्ताव भेजा जाए : शिवराज सिंह चौहान  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *