Sunday, October 25News That Matters



उतराखंड. चमोली में 40 वर्षीय व्यक्ति पर भालू ने किया हमला गंभीर रूप से घायल

 

जोशीमठ नगर क्षेत्र में एक बार फिर से भालूओं ने आतंक मचा दिया है। बुधवार को भालू ने जोशीमठ नगर क्षेत्र के रवि ग्राम वार्ड में 40 वर्षीय व्यक्ति पर हमला करके गंभीर घायल कर दिया है व्यक्ति पर इतनी चोट लगी है कि उसकी एक आंख तक खराब हो गई है हालांकि डॉक्टरों ने कहा है कि अगर उचित इलाज मिलेगा तो व्यक्ति की आंख ठीक हो सकती है
वहीं 1 सप्ताह के अंदर भालू ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में 2 लोगों पर हमला कर दिया है जिसमें एक महिला भी घायल है

वन विभाग वालों के आतंक के सामने नतमस्तक दिखाई दे रहा है वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग के उच्च अधिकारियों को भालू को पकड़ने के लिए पत्र लिख दिया गया है लेकिन पिछले 15 दिनों से अभी तक इस पर कार्रवाई नहीं हो पाई है विभाग के अधिकारी स्वयं मान रहे हैं कि नगर क्षेत्र में लगभग 8 से 10 भालू घूम रहे हैं जिन को पकड़ने में वन विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं वन विभाग के पास पिंजरा भी उपलब्ध नहीं है जिसे समस्याएं और बढ़ गई हैं।
बाइट। चेतना कांडपाल। रेंजर
बाइट। समीर डिमरी। सभासद
बाइट। अमित सती । सभासद

यह भी पढ़ें -  उतराखंड : देहरादून में डेंगू का डंक, बढ़ने लगे मामले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *