Sunday, October 25News That Matters



Uttarakhand Weather Warning: अगले 72 घंटे तक पहाड़ और मैदान के इन जिलों में भारी बारिश, Yellow Alert

देहरादून: देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने राजधानी दून सहित प्रदेश के कई जिलों में अगले 72 घंटे तक हल्की से भारी बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की से भारी तेज बारिश होने के आसार है।

मौसम विज्ञानियों ने जताई हल्की से भारी बारिश की संभावना
वहीं गुरुवार को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली, देहरादून समेत कई जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। राज्य के ज्यादातर जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया हैं।

मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ आसमान से बिजली गिरने का अंदेशा भी है। मौसम विभाग ने देहरादून में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले ढाई माह के भीतर राज्य में सामान्य से तीन प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा तीन ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जबकि देहरादून समेत राज्य के बाकी जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकार्ड की गई है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून जिला प्रशासन ने कर डाला आखिरकार बेलगाम रोमियो लेन और सर्कल बार सीज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *