Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखण्ड कोविड- 19 अपडेट उत्तराखंड में फिर बढ़ा एक हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू, आवश्यक कार्यो के लिए जारी किए जाएंगे पास

उत्तराखण्ड कोविड- 19 अपडेट

उत्तराखंड में फिर बढ़ा एक हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू, आवश्यक कार्यो के लिए जारी किए जाएंगे पास

 

 

राज्य सरकार, कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते का और बढ़ाने का निर्णय लिया है।
हालांकि, सरकार ने यह पहले ही तय कर दिया है कि शादी विवाह में शामिल होने वाले लोगो को आरटी पीसीआर की रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया है।
लेकिन आगामी बढ़ाये जा रहे कोरोना कर्फ्यू के दौरान राज्य सरकार आवश्यक कार्यो के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोगों को राहत देने जा रही है।
इसके लिए राज्य सरकार पिछले साल की तरह ही पास जारी करने की व्यवस्था पर विचार कर रही है।

हालांकि, कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाएं जाने का फिलहाल राज्य सरकार ने मन बना लिया है।
जिसको लेकर सोमवार को बैठक होनी है और उस बैठक में निर्णय लिए जाने के बाद कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाने संबंधित आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
आपको बता दे कि राज्य सरकार ने जब कोरोना कर्फ्यू को 11 मई से 18 मई तक के लिए बढ़ाया था। तो उस दौरान, इस बाबत भी आदेश दिए गए थे कि कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाए।
जिस वजह से आवश्यक कार्यो के चलते लोग, जब घरों से बाहर निकलते थे तो उन पर भी कार्रवाई की जा रही थी।

लिहाजा, राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि कोरोना कर्फ्यू को फिलहाल एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। लेकिन जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को संबंधित जिला अधिकारी के माध्यम से पास जारी किया जाएगा।
जिसे आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही होगी। वही, शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि आज शाम को बैठक होना है और बैठक में करोना कर्फ्यू के बढ़ाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के 9.5 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 हज़ार करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सचिवालय स्थित अबुल कलाम भवन से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *