Sunday, October 25News That Matters



यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में जागरूकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है    

 

यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में जागरूकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है

 

देहरादून, 28 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद देहरादून के भगवंतपुर न्याय पंचायत स्थित गुनियाल गांव में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक देशभर में संचालित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए और कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारी समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले किसानों, विशेषज्ञों व अन्य आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
गौरतलब है कि इस महत्त्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ कल, 29 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गुनियाल गांव से किया जाएगा। यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में जागरूकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  त्रिवेंद्र मतलब विकास : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हजारों बेरोजगार हाथों को सम्मानजनक तरीके से आजीविका प्रदान करने का बड़ा माध्यम बन रही हैै ( आगे बढ़ता उत्तराखंड )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *