Saturday, October 24News That Matters



यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में जागरूकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है    

 

यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में जागरूकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है

 

देहरादून, 28 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद देहरादून के भगवंतपुर न्याय पंचायत स्थित गुनियाल गांव में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक देशभर में संचालित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए और कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारी समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले किसानों, विशेषज्ञों व अन्य आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
गौरतलब है कि इस महत्त्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ कल, 29 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गुनियाल गांव से किया जाएगा। यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में जागरूकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने सभी पार्षदों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *