Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड: परिवहन विभाग ने उतारी बाइक प्रवर्तन टीम, अब सीधे घर पहुंचेगा चालान

देहरादून: परिवहन नियमों को ताक पर रखने वालों के लिए बुरी खबर है। अब आपको नियमों का उलंघन करने पर बिना रोके-टोके सीधे आपके घर चालान पहुंचाया जाएगा। इसके लिए देहरादून में अब परिवहन विभाग ने बाइक प्रवर्तन टीम भी उतार दी है। यह टीम आपको न रोकेगी व न ही मौके पर चालान थमाएगी, बल्कि आपका चालान सीधे घर पहुंच जाएगा। 

वार की शाम तक बाइक टीम ने कुल 112 चालान किए। आरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि 111 चालान दोपहिया और एक चालान विक्रम का है। अब तक परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम जीप व इंटरसेप्टर के जरिये ही चालान काट रही थी, लेकिन अब बाइक टीम भी प्रवर्तन की कार्रवाई करने लगी है।

 

सोमवार से मंगलवहीँ प्रारंभिक तौर पर एक टीम सोमवार व मंगलवार को शहर में उतारी गई थी, जिसके परिणाम सकारात्मक बताए जा रहे। आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि 15 चालान दुपहिया पर ट्रिपल राइडिंग, दस चालान वाहन संचालन के वक्त मोबाइल पर बात करने, जबकि 86 चालान बिना हेलमेट दुपहिया संचालन पर किए गए। एक विक्रम का चालान चालक के केबिन में ओवरलोडिंग पर किया गया। आरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि चालान वाले सभी वाहनों को आरटीओ दफ्तर के सर्वर में ब्लॉक कर दिया गया है। चालान छुड़ाने के बाद ही इन्हें परिवहन विभाग में वाहन से जुड़ा कोई कार्य हो पाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बोले प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *