Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, इतने पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, जाने अंतिम तिथि

देहरादून: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा मौका है। अगर आप भी सरकारी नौकरी प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (uksssc) ने उत्तराखंड के अलग-अलग विभागों में अकाउंट्स से संबंधित 541 पदों की भर्तियां निकाली हैं। यूकेएसएसएससी ने उत्तराखंड के अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, अकाउंटेंट्स, असिस्टेंट अकाउंटेंट्स, कैशियर कम असिस्टेंट अकाउंटेंट् की 541 पोस्ट्स निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 26 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। 26 मार्च के बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। बता दें कि आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है।

अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट, अकाउंटेंट, ऑडिटर समेत कई पदों की 541 वैकेंसी निकाली गई हैं। वेतन 25,500–1,42,400 प्रति महीना तय किया गया है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तक निर्धारित की गई है। एक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। जनरल कैटेगरी में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपए, एसटी एससी एवं अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 150 रुपए एप्लीकेशन फीस तय की गई है। ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने की अंतिम तिथि 26 मार्च है और फीस भरने की अंतिम तिथि 28 मार्च है। भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद जुलाई 2021 में लिखित परीक्षा आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें -  डीएम सविन बंसल ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से सभी तैयारियों का निरंतर स्थल निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाना सुनिश्चित करेंगे  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *