Friday, October 23News That Matters



उत्तराखंड:नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बोले प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि राज्यवासियों ने इस बार बदलाव का मन बनाया है। भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे। कांग्रेस प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बना रही है।

 

रविवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा में कौन कहां किस से मिल रहा है, यह उनका अंदरूनी मामला है। यह तय है कि इस बार कांग्रेस सत्ता में आ रही है। पोस्टल बैलेट के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र के इस पर्व में सभी लोग सम्मलित होते हैं। पोस्टल बैलेट को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है तो ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है। इससे स्वस्थ लोकतंत्र की अवधारणा पर सवाल उठते हैं। सेना में भी यही व्यवस्था होनी चाहिए कि यह जवान तय करे कि वह किसे वोट डालना चाहता है। यहां तो वीडियो में एक ही व्यक्ति सबके वोट डालता नजर आ रहा है। मामले का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है, इसकी जांच भी हो रही है।

यह भी पढ़ें -  साल 2023 में पहली बार राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस की तैनाती की गई.. जो जारी है....  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *