Saturday, October 24News That Matters



प्रेमनगर में फायरिंग पुलिस कॉम्बिंग में आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रेमनगर में फायरिंग पुलिस कॉम्बिंग में आरोपी अरेस्ट।

प्रेमनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार विजयंत,रोहन
देहरादून राजधानी के प्रेमनगर थाना इलाके में देर रात बर्थ डे पार्टी में विवाद के बाद फायरिंग हो गयी।सूचना को बेहद गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रेमनगर इंचार्ज धर्मेंद्र रौतेला ने फोर्स समेत मौके पर पहुंचने के साथ ही कॉम्बिंग कर दोनो आरोपियो को असलहे समेत अर्रेट कर लिया। फायरिंग की वजह एक युवती रही ।थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि आरोपी रोहन जो कि एलएलबी का छात्र है कि परिचित युवती का कल जन्मदिन था वो अपने दोस्तों के साथ थीं।पार्टी में रोहन भी मौजूद पीने खाने के बाद विवाद हो गया रोहनने दोस्त विजन्यत को बुला लिया विजयंत का दून में ईट भट्टे का कारोबार है।रोहन ने देशी असलहे से फायर किया और फरार हो गया था।इस सूचना के बाद सीओ प्रेमनगर भी मौके पर पहुंचे पुलिस ने देर रात दोनो को अरेस्ट कर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपियो को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *