Thursday, November 12News That Matters



कैंसर सर्जरी में बेहतर उपचार की दिशा में SGRR की बड़ी पहल, यूरोपीय विशेषज्ञों संग डॉ. पंकज गर्ग का मंथन

कैंसर सर्जरी में बेहतर उपचार की दिशा में SGRR की बड़ी पहल, यूरोपीय विशेषज्ञों संग डॉ. पंकज गर्ग का मंथन

देहरादून:

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग ने 24–25 सितम्बर 2026 को बेल्जियम के गेन्ट में आयोजित COST Action DISSECT की बैठक एवं शोध कार्यशाला में भाग लिया। इस पहल में विभिन्न देशों के विशेषज्ञ कैंसर सर्जरी, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और शोध में मौजूद असमानताओं को दूर करने के उपायों पर काम कर रहे हैं।

 

कार्यशाला में सिस्टेमैटिक रिव्यू, मेटा-विश्लेषण और शोध प्रमाणों की गुणवत्ता के आकलन पर चर्चा हुई। कार्य समूहों ने शोध क्षमता बढ़ाने, विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच ज्ञान साझा करने, नवाचार और सर्जिकल मेंटरशिप जैसे विषयों पर विचार किया। डॉ. पंकज गर्ग ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ संयुक्त शोध और प्रकाशन की सम्भावनाओं पर भी चर्चा की।

 

एसजीआरआर के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉ. पंकज गर्ग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पहलों में एसजीआरआर की भागीदारी भारत और विदेश में कैंसर शोध को आगे बढ़ाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस बैठक से भारत और यूरोप के बीच अकादमिक सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।

यह भी पढ़ें -  जो कहा वह करके दिखाया : वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से दिए जाने वाले पुरस्कार की धनराशि 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की, अब से कुछ देर बाद मुख्यमंत्री धामी 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *