Saturday, October 24News That Matters



कप्तानों की अदला-बदली, संदेश साफ—अपराध बर्दाश्त नहीं

 

कप्तानों की अदला-बदली, संदेश साफ—अपराध बर्दाश्त नहीं

 

 

पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए साफ संदेश दिया है कि उत्तराखंड में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। 16 दिनों के भीतर पांच हत्याओं की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़े स्तर पर पुलिस महकमे में तबादले कर सख्ती का परिचय दिया है।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटाकर एटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि हरिद्वार के एसएसपी रहे आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया कप्तान बनाया गया है। हरिद्वार में नवनीत भुल्लर को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, प्रल्हाद नारायण मीणा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय, यशवंत सिंह को प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्रनगर, अजय गणपति कुम्भार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर, मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी, अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर, अक्षय प्रहलाद कोंडे को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव को पुलिस अधीक्षक चम्पावत, चन्द्रशेखर आर. घोड़के को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, देवेन्द्र पींचा को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, निहारिका तोमर को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, जितेन्द्र कुमार मेहरा को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, जितेन्द्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर, निशा यादव को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात हरिद्वार, मनोज ठाकुर को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) तथा चन्द्रमोहन सिंह को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई नहीं, बल्कि पूर्व-निवारक रणनीति को भी सशक्त किया जाए। मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है।
धामी सरकार का संदेश साफ है—जीरो टॉलरेंस की नीति पर कोई समझौता नहीं। अपराध करेगा तो बचेगा नहीं, और उत्तराखंड में कानून का राज हर हाल में कायम रहेगा।

यह भी पढ़ें -  नकल कानून सहित अन्य योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने को भाजपा का अभियान कल से: चौहान देहरादून 15 फरवरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *