Saturday, October 24News That Matters



लगभग सभी ने यूसीसी पर मुख्यमंत्री के निर्णय की प्रशंसा की और इसके शीघ्र कार्यान्वयन का आग्रह किया

लगभग सभी ने यूसीसी पर मुख्यमंत्री के निर्णय की प्रशंसा की और इसके शीघ्र कार्यान्वयन का आग्रह किया

विशेषज्ञ समिति ने जनसंवाद के माध्यम से लोगों के विचार जाने 

-गुरुवार को भी उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कार्यालय स्थित राज्य अतिथि गृह एनेक्सी भवन में होगी बैठक

देहरादून।

समान नागरिक सहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा देहरादून में आज विभिन्न आयोगों तथा  हितधारकों के साथ बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान समिति जनसंवाद के माध्यम से लोगों के विचार एवं मंतव्य से अवगत हुई। 

आज सभी 07 राज्य आयोगों के अध्यक्ष/सदस्यों के साथ विशेषज्ञ समिति की बैठक बहुत अच्छी रही |

 IRDT सभागार में हितधारको के साथ गहन विचार परामर्श हुआ।   महापौर, पद्म पुरस्कार विजेताओं, डॉक्टरों, कुलपतियों, अधिवक्ताओं, छात्रों आदि सहित लगभग 350 व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। 

 

 लगभग सभी ने यूसीसी पर मुख्यमंत्री के निर्णय की प्रशंसा की और इसके शीघ्र कार्यान्वयन का आग्रह किया 

विशेषज्ञ समिति द्वारा गुरुवार को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक सभागार, उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कार्यालय स्थित राज्य अतिथि गृह एनेक्सी भवन देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक/विचार विमर्श किया जायेगा।

 

यह भी पढ़ें -  यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग ने किया अनुबंध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में किया गया अनुबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *