Sunday, October 25News That Matters



कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं और जनता के साथ कलिंगा कॉलोनी बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण को सुना और इसे समाज में जागरूकता फैलाने का अभियान बताया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं और जनता के साथ कलिंगा कॉलोनी बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण को सुना और इसे समाज में जागरूकता फैलाने का अभियान बताया

 

 

 

 

देहरादून, 28 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 138, कलिंगा कॉलोनी गढ़ी कैंट में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण को सुना।

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर देशवासियों से खादी उत्पाद खरीदने और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय नौसेना की दो महिला लेफ्टिनेंट कमांडरों से संवाद किया और बिहार के छठ पर्व, मिथिला पेंटिंग, हैंडलूम व हैंडक्राफ्ट जैसे विषयों का उल्लेख किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने त्योहारों में “वोकल फॉर लोकल” के तहत स्वदेशी उत्पादों की खरीददारी करने की देशवासियों से अपील भी की।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह न केवल नई जानकारियां प्रदान करता है बल्कि समाजहित में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने की ऊर्जा भी देता है। जोशी ने कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और आमजन को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करें।

 

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष राजेश भण्डारी, मण्डल महामंत्री मनोज क्षेत्री, निर्मला भट्ट, मेघा भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, पूर्व सैनिक कैप्टन दिनेश प्रधान, प्रदीप शर्मा, रेखा थापा, राजेन्द्र, मुकेश, कोमल, दुर्गा कश्यप, राहुल, हीरा बहादुर, दीपा क्षेत्री, सरला भण्डारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र के जाखन वार्ड 7 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमित कुमार और मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में प्रतिभाग कर क्षेत्र वासियों से मतदान करने का निवेदन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *