Friday, October 2News That Matters


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्कर काला ने की भेंट, आगामी पंचायत चुनावों को लेकर की विस्तृत चर्चा    

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्कर काला ने की भेंट, आगामी पंचायत चुनावों को लेकर की विस्तृत चर्चा

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं काशीपुर प्रभारी पुष्कर काला ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी पंचायत चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जनपद ऊधमसिंहनगर का पंचायत चुनाव का दायित्व सौंपा है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में कार्य करने वालों पर पार्टी द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जहां भाजपा ने पंचायत सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, वहीं कांग्रेस अब तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है। मंत्री जोशी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की जोड़ी ऊधम सिंह नगर जनपद की सभी 35 जिला पंचायत सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार भी पंचायत चुनाव में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने अल्मोड़ा जनपद भ्रमण के दौरान आज पाण्डेखोला स्थित नये कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *