Sunday, October 25News That Matters



मंत्री जोशी ने कहा कि 25 जून 1975 से आपातकाल लागू होना, भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले दौर की याद दिलाता है  

 

मंत्री जोशी ने कहा कि 25 जून 1975 से आपातकाल लागू होना, भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले दौर की याद दिलाता है

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सविधान हत्या दिवस कार्यक्रम के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले दो लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिवारजनों को सम्मानित किया। काबीना मंत्री ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के काले दिन को संविधान हत्या दिवस के रुप में मनाने के निर्णय के क्रम में अपनी विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले दो महानुभावों को सम्मानित करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने राजपुर निवासी स्व0 महेश अग्रवाल की पत्नी सुमित्रा देवी अग्रवाल तथा गढ़ी कैंट निवासी ताराचंद्र गुप्ता को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

काबीना मंत्री ने बताया कि गृह मंत्रालय की 11 जुलाई 2024 की अधिसूचना के अनुसार इस दिन को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में अधिसूचित किया गया है। भारत सरकार ने इसे “संविधान हत्या दिवस” के रुप में आयोजित करने का फैसला लिया। इस वर्ष 25 जून 2025 को राष्ट्र में आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ मनाया जाना है। यह न केवल इस विभीषिका को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक नैतिकता के प्रति नई प्रतिबद्धता का अवसर भी है। मंत्री जोशी ने कहा कि 25 जून 1975 से आपातकाल लागू होना, भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले दौर की याद दिलाता है। आपातकाल में नागरिक स्वतंत्रता का व्यापक निलंबन, संवैधानिक सुरक्षा उपायों का क्षरण और कार्यकारी शक्ति का केंद्रीयकरण देखा गया तथा मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया तथा व्यापक उत्पीड़न का दौर प्रारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि इस दौर में पीड़ा उठाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने मेरा सौभाग्य है।

यह भी पढ़ें -  आउट सोर्स होगी मेडिकल कॉलेजों की सफाई व्यवस्थाः डॉ. धन सिंह रावत

इस दौरान भाजपा मण्डल महामंत्री अल्का कुल्हान, मोहित अग्रवाल, देवेन्द्र रावत, अजीत सिंह, विष्णु प्रसाद गुप्ता, बंसत उपाध्याय, गजेन्द्र गोस्वामी, नवीन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *