Saturday, October 24News That Matters



टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन  के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया

टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन  के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया

रेल मंत्रालय द्वारा टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन  के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाईन बनने से क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियां बढेंगी और लोगों को काफी  सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके कार्यकाल में उत्तराखण्ड में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। विशेष तौर पर कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में चारधाम सङक परियोजना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना। एयर कनेक्टीवीटी में ऐतिहासिक काम हुए हैं या गतिमान हैं। इससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड की आर्थिकी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से नई दिल्ली में भेंट के दौरान विशेष रूप से 154.58 किमी की टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन  के फाईनल लोकेशन सर्वे का अनुरोध किया था। इसी क्रम में इसे मंजूरी दी गई है। फाईनल लोकेशन सर्वे के लिए 28.95 करोड़ रूपए की भी स्वीकृति दी गई है। 

यह भी पढ़ें -  मैं आप सब लोगों से अपील करता हूं कि भाजपा के प्रत्येक प्रत्याशी को जिताकर मुझे सेवा करने का मौका प्रदान करेंगे : सौरभ थपलियाल  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *