Saturday, October 24News That Matters



श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल : स्कूली बच्चोंअपने पोस्टरों से कैंसर की भयावता, जागरूकता एवम् उपचार का दिया संदेश  

 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल :
स्कूली बच्चोंअपने पोस्टरों से कैंसर की भयावता, जागरूकता एवम् उपचार का दिया संदेश

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की ओर से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। देहरादून के विभिन्न स्कूलों के 12 स्कूलों के 120 बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। हिमालयन पब्लिक स्कूल की अन्नया को बेस्ट पोस्टर बनाने के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर के राम विशाल को द्वितीय एवम् एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा के अभिषेक के पोस्टर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी 120 बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। 10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
रविवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के आडिटोरियम में इंटर स्कूल पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ पंकज गर्ग ने किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने कैंसर की भयावता, कैंसर जागरूकता एवम् माॅर्डन कैंसर उपचार से सम्बन्धित विषयों पर ज्ञानवर्धक पोस्टर तैयार किए। प्रथम पुरस्कार विजेता अन्नया ने ब्रैस्ट कैंसर मरीजों को रेखांकित करते हुए ब्रैस्ट कैंसर से टूटना नहीं है का संदेश दिया। द्वितीय पुरस्कार विजेता राम विशाल ने अपने पोस्टर के माध्यम से कैंसर का जल्द पता लगाने का संदेश दिया। तृतीय पुरस्कार विजेता अभिषेक ने तम्बाकू और एल्कोहल के सेवन को ना कहें का संदेश दिया। डाॅ आर. के वर्मा, डाॅ रचित आहूजा, डाॅ निषिथ गोविल, डाॅ राजीव आजाद, डाॅ शीनम आजाद, डाॅ दिव्यांजन ने पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक जज की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि वल्र्ड कैंसर डे एण्ड कैंसर अवेयरनेस थीम पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। उन्होंने कहा कि कैंसर एक गम्भीर बीमारी है जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। कुछ शुरूआती संकेतों की मदद से समय रहते कैंसर को पहचाना जा सकता है व इसकी रोकथाम की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -  जल्दी करो : 1 सितम्बर, 2022 से 30 नवम्बर, 2023 तक अपलोड किये गए बिलों पर ग्राहकों को 30 नवम्बर 2023 के बाद मेगा पुरस्कार भी दिए जायेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *