कामकाज के बीच इलाज की चिंता खत्म, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी बनी राहत की वजह
कामकाज के बीच इलाज की चिंता खत्म, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी बनी राहत की वजह
देहरादून। भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे बड़ी चुनौती है—समय। नौकरी हो या कारोबार, दफ्तर हो या रोजमर्रा की जिम्मेदारियां, दिनभर की व्यस्तता के बीच अस्पताल जाकर डॉक्टर से परामर्श लेना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब समय की यह परेशानी मरीजों के इलाज में बाधा नहीं बन रही है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी ऐसे लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।
दिन का काम खत्म होने के बाद भी जब शहर की रफ्तार जारी रहती है, उसी समय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं जारी रहती हैं। यही वजह है कि नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, कामकाजी महिलाओं और दिनभर व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित हो रही है।
अब मरीजों को डॉक्टर से मिलने के ल...









