Friday, October 2News That Matters


मसूरी नगर पालिका परिषद के चुनावों में कमल खिलना तय है: मंत्री गणेश जोशी  

मसूरी नगर पालिका परिषद के चुनावों में कमल खिलना तय है: मंत्री गणेश जोशी

 

 

देहरादून, 12 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज वर्चुअल माध्यम से आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत मसूरी नगर पालिका परिषद के चुनावों के लिए भाजपा का संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताया कि मसूरी वासियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मसूरी नगर पालिका परिषद के चुनावों में कमल खिलना तय है। इस दौरान उन्होंने मसूरी वासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी कैलाश पंत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इकोलॉजी और इकोनॉमी की इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *