Saturday, October 24News That Matters



मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित रूप से मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी और अन्य सदस्यगण बंपर मतों से विजय होंगे।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित रूप से मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी और अन्य सदस्यगण बंपर मतों से विजय होंगे।

मसूरी, 06 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर चुनाव कार्यालय में आगामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक कर निकाय चुनाव के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में अपनी सहभागिता और जिम्मेदारी निष्टापूर्वक निर्वहन करने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह भी किया और भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प दोहराया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि मसूरी में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी और अन्य सदस्यगण बंपर मतों से विजय होंगे।
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, रजत अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *