मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिक नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें, और स्वरोजगार के क्षेत्र में सक्रिय हों।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिक नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें, और स्वरोजगार के क्षेत्र में सक्रिय हों।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक (ईएसएम) रोजगार मेले का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया। रोजगार मेले में 40 से अधिक निजी कंपनियों ने भाग लेकर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के विविध अवसर उपलब्ध कराए।
इस अवसर पर सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग एवं महानिदेशालय पुनर्वास की इस सार्थक पहल में सहयोग देने के लिए कॉर्पोरेट जगत का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चारों ओर उपस्थित वे जांबाज सैनिक हैं, जिन्होंने अपने जीवन का स्वर्णिम काल मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर...









