Saturday, April 18News That Matters

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन व पर्यटन और भी सशक्त होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन व पर्यटन और भी सशक्त होगा

 

मुख्यमंत्री ने उखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए, प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन व पर्यटन और भी सशक्त होगा। इससे न केवल वर्षभर पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, बल्कि यहां के अनेक पर्यटन स्थल भी प्रचलित होंगे। साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे।

 

इस अवसर पर विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, श्री भरत चौधरी,श्री बदरी- केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय, भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में देश मजबूत और देशवासी सशक्त हुए हैं। आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास देश के विकास के मजबूत आंकड़े है जिसके दम पर वह हर बूथ पर मजबूती से लड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *