मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुआना, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी  राम कुमार गौतम के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुआना, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी  राम कुमार गौतम के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

ये चुनाव धर्म और अधर्मियों के बीच का है। एक ओर धर्म का साथ देने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार परिवारवाद जातिवाद के दलदल में फसाने वाली कांग्रेस : मुख्यमंत्री धामी

हरियाणा में कट कमीशन और करप्शन का खेल शुरू करना चाहती है कांग्रेस: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री शपुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुआना, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी राम कुमार गौतम के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी श्री राम कुमार गौतम के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने श्री राम कुमार गौतम जी को सभी की सेवा के लिए भेजा है। बीते 10 वर्षों में देश और हरियाणा की तस्वीर बदली है। देश के साथ हरियाणा भी विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। हरियाणा सामाजिक और आर्थिक रूप से बुलंदियों को छू रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में हरियाणा मजबूती से आगे बढ़ा है। हरियाणा में 40 नए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण नए नेशनल हईवे और गांव गांव तक सड़को का जाल बिछा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधानसभा में 4 राष्ट्रीय राजमार्ग बने है। राज्य में 1 करोड 19 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। अब हरियाणा में 7 से बढ़कर 15 मेडीकल कॉलेज हैं। 24 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए गए। प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। 5.50 लाख विद्यार्थियो को निशुल्क टैबलेट देने का कार्य किया है। किसानों की फसलों के नुकसान पर 12500 करोड का मुआवजा राशि दी गई है। प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान प्रधानमंत्री जी ने इसी धरती से शुरू किया था।

यह भी पढ़ें -  प्रचार प्रसार का शोर थमने से पहले मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिए मांगे जनता से वोट

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती में महाभारत का युद्ध हुआ। धर्म और अधर्मियों के बीच लड़ाई हुई। उन्होंने कहा ये चुनाव भी धर्म और अधर्मियों के बीच का युद्ध है। एक ओर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में धर्म का साथ देने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार परिवारवाद जातिवाद के दलदल में फसाने वाली कांग्रेस और अन्य पार्टियां हैं। बीते 10 सालों में भाजपा सरकार में सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर दी जाती है। अब हरियाणा में ट्रांसफर और पोस्टिंग के खेल को खत्म कर दिया गया है। भाजपा ने हरियाणा में पर्ची खर्ची का सिस्टम बंद करके पारदर्शिता को अपनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी दावा करते हैं कि हरियाणा में उनकी सरकार बनने पर सबसे पहले अपने परिवार वालों को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस हरियाणा में कट कमीशन और करप्शन का खेल शुरू करना चाहती है। कांग्रेस सरकार में गरीबों की जमीन छीनकर कांग्रेस के बड़े नेताओ को दे दी जाती थी। कांग्रेस फिर से दलाली का राज चाहती है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी एक ही पार्टी की जायदाद हो चकी है। कांग्रेस पार्टी महिला और दलित विरोधी भी है। उन्होंने कहा हरियाणा और देवभूमि के नौजवान देश की सीमा में खड़े होकर मां भारती की सेवा करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दी गई है। जम्मू कश्मीर के चुनाव में कांग्रेस धारा 370 पुनः लागू करने की बात कहती है। उन्होंने कहा ऐसे देश विरोधी भष्टाचारी और परिवारवाद वाली पार्टी कांग्रेस को हरियाणा से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। और जनता कमल के फूल वाले बटन को दबाकर निश्चित ये काम करेगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु समयबद्ध है: जोशी

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी श्री राम कुमार गौतम, पूर्व विधायक श्री सुरेश कौशिक, राजपाल चौहान, श्री श्याम ,हरीश शर्मा, राम पाल मूर्ति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here