Friday, October 23News That Matters



डीएम देहरादून द्वारा निर्धारित सयमयावधि अनुसार एसएनसीयू नर्सिंग स्टॉफ चयनित  

डीएम देहरादून द्वारा निर्धारित सयमयावधि अनुसार एसएनसीयू नर्सिंग स्टॉफ चयनित

जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से जिला चिकित्सालय का निक्कू वार्ड जल्द ही सक्रिय हो जाएगा। एसएनसीयू के लिए नर्सिंग स्टाफ की साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न कर ली गई है, जबकि डीएम के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निक्कू वार्ड हेतु बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की पूर्व में तैनाती कर दी गई है। जिला चिकित्सालय में जल्द ही निक्कू वार्ड सक्रिय हो जाएगा, एसएनसीयू, कार्यरत निर्सिंग स्टाफ को प्रत्येक तीन माह में वेतन में 5 प्रतिशत् इंक्रीमेंट दिया जाएगा, जिससे नर्सिग स्टाफ/वारिटिंयर्स आत्मनिर्भर सक्षम बनेगें।
कार्मिकों को प्रत्येक 03 माह निक्कू वार्ड संचालित होने से जहां जिला चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव बढ़ेंगे, वही जनमानस को महंगे चिकित्सालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निक्कू वार्ड के लिए जिलाधिकारी ने एक डेडीकेटेड वाहन की भी व्यवस्था कर दी है जो केवल बच्चों को लाने ले जाने के ही काम आएगी, इसके लिए अनुमति दे दी गई है।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने का आव्हान किया  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *