मुख्यमंत्री धामी ने बदलापुर, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में आयोजित ‘युवा सम्मेलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग  

मुख्यमंत्री धामी ने बदलापुर, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में आयोजित ‘युवा सम्मेलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग


देश का युवा प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है: मुख्यमंत्री धामी

उत्तर प्रदेश अब अपराध मुक्त होकर विकास, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के रास्ते पर आगे बढ़ा है : मुख्यमंत्री धामी

सपा , कांग्रेस , बसपा को ये पता है कि इनकी हार निश्चित है : मुख्यमंत्री धामी

विपक्षि पार्टियों के पाप गंगा मैया में भी नही धुल सकेंगे : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के अटल संकल्प और युवाओं के टैलेंट और मेहनत की बदौलत आज विदेश की बड़ी-बड़ी कम्पनी भारत में आना चाहती हैं

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई :धामी

देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है, तीन तलाक का भी खात्मा कर दिया गया है :धामी

भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है:धामी

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भय मुक्त, गुंडा मुक्त, माफिया मुक्त, और अपराध मुक्त होकर विकास रोजगार और महिला सशक्तिकरण के रास्ते पर आगे बढ़ा है आज उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बन गया है :धामी

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में उत्तर प्रदेश के अंदर अनेकों कार्य हुए हैं

विपक्ष पर धामी प्रहार: एक ही पार्टी और परिवार के कारण देश में हिंदुओ की आबादी घटती रही क्योंकि इन्होंने हमेशा सनातन को नीचा दिखाया है

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बदलापुर, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में संसदीय क्षेत्र जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में आयोजित ‘युवा सम्मेलन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  कुम्भ मेला 2021 मे मीडिया प्रबन्धन एवं विशेष कवरेज के लिए उत्तराखण्ड शासन द्वारा उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा को दायित्व दिया गया है 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र ऐतिहासिक और पौराणिक शहर है। रामचरितमानस में भी जौनपुर का जिक्र होता है। उन्होंने कहा आगामी चुनाव केवल सांसद चुनने का चुनाव नही अपितु ये देश का भविष्य चुनने का चुनाव है। कृपाशंकर सिंह के पास काम करने का लंबा अनुभव है, जो इस क्षेत्र की सेवा पूर्ण मनोयोग से करेंगे। उन्होंने युवाओं से जौनपुर लोकसभा में कमल खिलाने और प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा देशद्रोही शक्तियां आज जातिवाद वर्गवाद के नाम पर मोदी जी को रोकने के लिए विपक्ष का स्लीपर सेल बनकर काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा युवा जो सोचता है वो करता है। उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षों में देश के अंदर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। देश इन्फ्राट्रक्चर्ड डेवलपमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। आज देश का युवा प्रधानमंत्री जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। उन्होंने कहा हम सभी प्रधानमंत्री जी द्वारा किए जा रहे कार्यों के सहयोगी हैं। उन्होंने कहा आज दुनिया हर बड़ी घटना पर भारत के रूख का इंतजार करती है। भारत हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश के युवाओं को हर कदम पर मोदी जी का साथ मिल रहा है। युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु कई योजनाएं सरकार चला रही है। भारत ने 100 घंटे में 100 किमी सड़क बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के अटल संकल्प और युवाओं के टैलेंट और मेहनत की बदौलत आज विदेश की बड़ी-बड़ी कम्पनी भारत में आना चाहती हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है, तीन तलाक का भी खात्मा कर दिया गया है। भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भय मुक्त, गुंडा मुक्त, माफिया मुक्त, और अपराध मुक्त होकर विकास रोजगार और महिला सशक्तिकरण के रास्ते पर आगे बढ़ा है। आज उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बन गया है।
U
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते सालों में उत्तर प्रदेश के अंदर अनेकों कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा हाल ही में आए एक जनसंख्या आंकलन में 1950 से अब तक देश में बहुसंख्यक हिंदू आबादी को घटती संख्या को दर्शाया गया है। अब तक कुल 14% घटी है। पर इसके साथ ही एक आबादी बड़ गई है। उन्होंने कहा हर एक भारतवासी का ये प्रश्न है कि ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने कहा इसका कारण देश में सबसे अधिक 60 सालो तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी के शासन के कारण हुआ है। एक ही पार्टी और परिवार के कारण देश में हिंदुओ की आबादी घटती रही क्योंकि इन्होंने हमेशा सनातन को नीचा दिखाया है।

यह भी पढ़ें -  रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए प्रशिक्षण कैम्प होंगे आयोजित: महाराज

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा , कांग्रेस , बसपा को ये पता है कि इनकी हार निश्चित है। जनता के आशीर्वाद से इनकी कोई सरकार नहीं बनने वाली है। ये लोग चुनाव अपने परिवार को बचाने, पापों, भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए लड़ रहे हैं। विपक्षियों के पाप गंगा मैया में भी नही धूल सकेंगे। उन्होंने कहा देश के अंदर सभी के लिए एक समान कानून हो, इसके लिए भाजपा ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां पहले ही समान नागरिक सहित लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पुरे देश में जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में एक ओर प्रधानमंत्री मोदी जी हैं, भाजपा है जो देश में विकास की बात करती है तो दूसरी ओर गठबंधन के लोग हैं जो जनता में झूठ फैलाते हैं। उन्होंने कहा 400 पार की सीटें नए भारत की चाबी है। गरीबों कल्याण योजनाओं को आगे बढ़ाने का रास्ता है। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग कर्नाटक का मॉडल लागू करना चाहते हैं। जिसमें ओबीसी एससी एसटी का आरक्षण मुस्लिम समुदाय को दे दिया है। उन्होंने कहा हमने देश को इस मॉडल से बचाना है। उन्होंने कहा एसटी एससी ओबीसी के आरक्षण में कोई घुसपैठ नही होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जनता से संसदीय क्षेत्र जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी श्री कृपाशंकर सिंह को भारी मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने की बात कही।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में विकास की अनेक संभावनाएं हैं जिसको लेकर हम एक विस्तृत कार्ययोजना बनाते हुए उसे धरातल पर उतारेंगे : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी श्री कृपाशंकर सिंह, राज्य सभा सांसद सीमा द्रिवेदी, विधायक रमेश मिश्र एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here