मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। उत्तराखण्ड धर्म आध्यात्म एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला प्रदेश है

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि  प्रदेश का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। उत्तराखण्ड धर्म आध्यात्म एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला प्रदेश है  इसके मूल स्वरूप को बनाये रखने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं

हमारा प्रदेश 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने के साथ ही नशा मुक्त प्रदेश बने इस दिशा में भी हमारे प्रयास निरन्तर जारी है: मुख्यमंत्री धामी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के कुशल नेतृत्व का ही प्रतिफल है कि पिछले नौ सालों में देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है और भारत का मान देश के साथ ही विदेशों में भी बढ़ा है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  प्रदेश का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। उत्तराखण्ड धर्म आध्यात्म एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला प्रदेश है। इसके मूल स्वरूप को बनाये रखने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। हमारा प्रदेश 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने के साथ ही नशा मुक्त प्रदेश बने इस दिशा में भी हमारे प्रयास निरन्तर जारी है। उन्होंने कहा कि नशा हमारे युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा हैं। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए युवाओं को नशे से दूर रखना समाज के हित में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में अच्छा कार्य व्यवहार, अच्छी कार्य संस्कृति, सुशासन, सेवा, संकल्प और गुड गवर्नेंस का कार्य अगर किसी ने किया है तो वो प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की प्रेरणा देकर समाज में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता तथा गंदगी से होने वाली अनेक बीमारियों से छुटकारा दिलाने का कार्य किया है। इस अभियान के तहत देश में 12 करोड़ शौचालय बनाये जा चुके है। 

 

यह भी पढ़ें -  जनता की उपस्थिती, आशीर्वाद से निश्चित ही पश्चिमी दिल्ली में कमल खिलने वाला है और प्रधानमंत्री जी, तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री बनने वाले हैं:धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के कुशल नेतृत्व का ही प्रतिफल है कि पिछले नौ सालों में देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है और भारत का मान देश के साथ ही विदेशों में भी बढ़ा है। आजादी के बाद के वर्षों की तुलना में पिछले नौ वर्षों के दौरान विकास के सभी मापदंडों के आधार पर हम कह सकते हैं, हमारे देश ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है, जिसका लोहा आज संपूर्ण विश्व मान रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here