Sunday, October 25News That Matters



दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का जताया आभार.. श्री महाराज जी को सरोपा पहनाकर किया सम्मानित सोसाइटी के वर्तमान अध्यक्ष जसबीर सिंह ने कहा कि श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी के सहयोग से जनसेवा के कार्यों में हमेशा ही सहयोग प्राप्त होता है।

दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का जताया आभार.. श्री महाराज जी को सरोपा पहनाकर किया सम्मानित

सोसाइटी के वर्तमान अध्यक्ष जसबीर सिंह ने कहा कि श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी के सहयोग से जनसेवा के कार्यों में हमेशा ही सहयोग प्राप्त होता है।

दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का

सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए 

जताया आभार..

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से लगाए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन व सामाजिक कार्यों में अभूतपूर्व योगदान के लिए दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार जताया एवम् उनका अभिवादन किया

देहरादून।

दून सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधिमण्डल ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों ने श्री दरबार साहब में मत्था टेका व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष कृपाल सिंह चावला और वर्तमान अध्यक्ष जसबीर सिंह ने श्री महाराज जी को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से लगाए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन व सामाजिक कार्यों में अभूतपूर्व योगदान के लिए दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार जताया एवम् उनका अभिवादन किया।

मंगलवार सुबह 10 बजे दून सिख वेलफेयर सोसाइटी का प्रतिनिधिमण्डल श्री दरबार साहिब पहुंचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार सोसाइटी सदस्यों का स्वागत किया गया। सोसाइटी के वर्तमान अध्यक्ष जसबीर सिंह ने कहा कि श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी के सहयोग से जनसेवा के कार्यों में हमेशा ही सहयोग प्राप्त होता है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व दून सिख वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। इन शिविरों से गरीबों व जरूरतमंद परिवारों के मरीजों को बहुत लाभ मिलता है। भविष्य में भी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व दून सिख वेलफेयर सोसाइटी परस्पर सहयोग से इस प्रकार के शिविर आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह, जी.एस. जस्सल, सोसाइटी के सचिव के.के.अरोड़ा, सोसाइटी के कोषाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह आदि भी प्रतिनिधिमण्डल में शामिल रहे।

 

यह भी पढ़ें -  चिकित्सालयों में प्रतिदिन बदली जाएगी बैड सीट, प्रत्येक दिन के लिए रखें अलग कलर कोडः मंत्री  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *