Saturday, April 18News That Matters

जनपद उत्तरकाशी के उराड़ी गाँव के पास खाई में गिरा वाहन, SDRF ने किया रेस्क्यू… एक की मौत एक घायल..

जनपद उत्तरकाशी के उराड़ी गाँव के पास खाई में गिरा वाहन, SDRF ने किया रेस्क्यू… एक की मौत एक घायल..

आज दिनाँक 25 फरवरी 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचित किया गया एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसोड़ से SDRF टीम आरक्षी अमीचंद के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 70 मीटर नीचे खेत में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।

उक्त वाहन में दो लोग सवार थे, जिनमे से एक व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी जबकि दूसरा किशोर घायल अवस्था में था।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ घायल किशोर को कड़ी मशक्कत करते हुऐ स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से वेकल्पिक मार्गो से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाया तत्पश्चात एम्बुलेंस की सहायता से अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया व मृतक के शव को निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

वाहन संख्या :- UK12A7346

मृतक व्यक्ति का नाम :- श्री खुशीराम उम्र – 36 वर्ष विषमबर दत्त

घायल बच्चे का नाम :- नैतिक राम उम्र – 13 वर्ष प्रकाश राम

निवासी :- ग्राम भल्ड चिन्यालीसोड़, उत्तरकाशी।

*रेस्क्यू टीम का विवरण*

1. आरक्षी अमीचंद
2. आरक्षी बलिराम शर्मा
3. चालक चन्दन सिंह

यह भी पढ़ें -  एसजीआरआरयू एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के बीच एमओयू  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *