Saturday, October 24News That Matters



एसजीआरआर विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का सरखेत गांव में गुरुवार को निःशुल्क

एसजीआरआर विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश
अस्पताल का सरखेत गांव में गुरुवार को निःशुल्क शिविर
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पटेल नगर, देहरादून रायपुर के आपदाग्रस्त क्षेत्र सरखेत गांव में गुरुवार को जनहित में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग, सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग व शिशु रोग विभाग के विशेषज्ञ जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देंगे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएंगी। रायपुर ब्लाॅक के आपदा क्षेत्र के प्रभावित लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ ले सकते हैं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता ने दी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने जानकारी दी कि गुरुवार को सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। गम्भीर रोगियों को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Horse racing tips: Monday 8 September

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *