Tuesday, October 21News That Matters

उत्तराखंड :10 मार्च से पहले कांग्रेस ने बनाया खास प्लान,जाने क्या है रणनीति

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 मार्च को होने जा रही मतगणना के लिए कांग्रेस ने खासा ऐहतियात बरत रही है। आगामी पांच मार्च से कांग्रेस अपने चीफ पोलिंग एजेंट, पोलिंग एजेंट की ट्रैनिंग कराएगी। मतगणना ड्यूटी के लिए कार्यकर्ताओं को चिह्निकरण भी शुरू कर दिया गया है।

प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि मतगणना कक्ष में हर टेबल पर पार्टी का एक पोलिंग एजेंट नियुक्त किया जाएगा। पार्टी प्रत्याशी के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी को चीफ पोलिंग एजेंट नियुक्त किया जा रहा है। जोशी ने कहा कि प्रदेश के सभी विपक्षी राजनीतिक दलों को आशंका है कि सत्ता में होने का फायदा उठाते हुए भाजपा गड़बड़ी कर सकती है।

सत्ता का दुरूपयोग कर सरकारी मशीनरी को प्रभावित करने की भी पूरी पूरी आशंका है। इस पहलू को देखते हुए कांग्रेस भी सतर्क है। मतगणना के लिए तैयारी शुरू कर दी है।पांच मार्च से प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता पोलिंग एजेंट को ईवीएम के उपयोग व मतगणना केंद्र की व्यवस्था, राजनीतिक दलों के अधिकार और किसी भी प्रकार की शंका होने पर शिकायत के स्रेात की जानकारी देंगे।

 

वर्तमान विधानसभा चुनाव में भाजपा के तमाम केंद्रीय नेता, सुपर स्टार प्रचारकों के प्रयासों के बावजूद भाजपा हार रही है। इस सच को भाजपा ने स्वीकार भी कर लिया है। जिसका प्रमाण भाजपा नेताओं के भितरघात के बयान हैं। चुनाव हारती भाजपा मतदान के नतीजों से छेड़छाड़ के लिए कुछ भी कर सकती है। इसलिए पार्टी भी अपने स्तर से तैयार है। पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को मुस्तैद रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष-कांग्रेस

यह भी पढ़ें -  रायपुर विधानसभा में बीजेपी में बगावत , कार्यकर्ता बोले ऐसा ही चला तो कांग्रेस में होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *